Google Tag Manager

Google Tag Manager 2

Sunday, September 13, 2020

भारत में हिंदी दिवस कब से और क्यों मनाया जाता है

 क्या आप जानते हैं कि हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है?  इसके पीछे एक वजह है। दरअसल साल 1947 में जब अंग्रेजी हुकूमत से आजाद हुआ तो देश के सामने भाषा को लेकर सबसे बड़ा सवाल था। पहला हिन्दी दिवस 1953 में मनाया गया था।


 

आजादी के बाद 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिन्दी को देश की राजभाषा बनाने का फैसला लिया था। तब सरकार का ज्यादातर कामकाज अंग्रेजी में होता था लेकिन, भारत में सैकड़ों भाषाएं और बोलियां बोली जाती है। इसे देखते हुए एक ऐसी भाषा की जरूरत महसूस की गई, जो देश के अधिकांश हिस्से को आपस में जोड़ती हो। काफी विचार-विमर्श के बाद इसके लिए राजभाषा के रूप में हिन्दी का चुनाव किया गया। अंग्रेजी भाषा के बढ़ते चलन और हिंदी की अनदेखी को रोकने के लिए हर साल 14 सितंबर को देशभर में हिंदी दिवस मनाया जाता है।  इसी दिन देवनागरी लिपि में हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया था।

 6 दिसंबर 1946 में आजाद भारत का संविधान तैयार करने के लिए संविधान का गठन हुआ। संविधान सभा ने अपना 26 नवंबर 1949 को संविधान के अंतिम प्रारूप को मंजूरी दे दी।आजादी मिलने के दो साल बाद 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा में एक मत से हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था। आजाद भारत का अपना संविधान 26 जनवरी 1950 से पूरे देश में लागू हुआ।


14 सितंबर 1949 को राजेंद्र सिम्हा के 50 वें जन्मदिन पर हिंदी को आधिकारिक भाषा (Official Language) के रूप में अपनाया गया।  भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 (Article 343) के तहत देवनागरी लिपि (Devanagari Script) में लिखी गई। हिंदी (120 से अधिक भाषाओं में प्रयुक्त होने वाली लिपि) को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया था।

भारत की कुल मिलाकर 22 अनुसूचित भाषाएँ हैं, जिनमें से दो, हिंदी और अंग्रेजी को आधिकारिक तौर पर संघ स्तर पर उपयोग किया जाता है। देशभर में हिंदी लगभग 32.2 करोड़ लोगों द्वारा बोली जाती है जबकि लगभग 27 करोड़ लोग अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। इस दिन राजभाषा पुरस्कारों से मंत्रालयों, विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों और राष्ट्रीयकृत बैंकों को सम्मानित किया जाता है।स्कूलों, कॉलेजो में हिंदी दिवस को बड़े धूम धाम से मनाया जाता है।

उद्देश्य 

इसका मुख्य उद्देश्य वर्ष में एक दिन इस बात से लोगों को रूबरू कराना है कि जब तक वे हिन्दी का उपयोग पूरी तरह से नहीं करेंगे तब तक हिन्दी भाषा का विकास नहीं हो सकता है। इस एक दिन सभी सरकारी कार्यालयों में अंग्रेज़ी के स्थान पर हिन्दी का उपयोग करने की सलाह दी जाती है।


यदि आप को ये जानकारी अच्छी लगी तो अधिक से अधिक लोगों तक Share करे  और मेरे

Twitter https://twitter.com/ondigitalguide को Like और Share करें



2 comments: