Google Tag Manager

Google Tag Manager 2

Showing posts with label Teachers Day 2020. Show all posts
Showing posts with label Teachers Day 2020. Show all posts

Friday, September 4, 2020

भारत में पांच सितम्बर को शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है

आज के समय में शिक्षा का काफी महत्व है ये तो हम सभी जानते हैं। हर माता-पिता का सपना होता है कि उनके बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त करें इसलिए वह अपने बच्चों को स्कूलों, कॉलेजों और इंस्टीट्यूड में भेजते हैं जिसका पूरा श्रेय शिक्षक को दिया जाता है।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा दिवस 5 अक्टूबर को मनाया जाता हैं जबकि भारत में 5 सितम्बर का दिन पुरे देश में शिक्षक दिवस के रूप मनाया जाता है।सभी के जीवन में शिक्षकों की महान भूमिका होती है क्योंकि शिक्षक छात्रों के लिए ज्ञान का एकमात्र स्रोत होते हैं। शिक्षक दिवस सभी शिक्षको को समर्पित करने के लिए एक पर्व के रूप में मनाया जाता है, जो हर साल 5 सितम्बर को शिक्षको को सम्मान देने के उद्देश्य से मनाया जाता है। एक शिक्षक हमारा दोस्त और मार्गदर्शक होता है। 

onlinedigitalguide


गुरुर्ब्रह्मा ग्रुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः ।

    गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः ॥

भावार्थ :

     गुरु ब्रह्मा है, गुरु विष्णु है, गुरु हि शंकर है;

गुरु हि साक्षात् परब्रह्म है;

 उन सद्गुरु को प्रणाम ।

शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है 

शिक्षकों को सम्मान देने और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस को याद करने के लिये हर साल इसे मनाया जाता है।डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक महान शिक्षक थे, जिन्होंने अपने जीवन के 40 वर्ष अध्यापन पेशे को दिए है। वे विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षकों के योगदान और भूमिका के लिये प्रसिद्ध थे। इसलिये वे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने शिक्षकों के बारे में सोचा। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ था और 1909 में चेन्नई के प्रेसिडेंसी कॉलेज में अध्यापन पेशे में प्रवेश करने के साथ ही दर्शनशास्त्र शिक्षक के रुप में अपने करियर की शुरुआत कीउन्होंने देश में बनारस, चेन्नई, कोलकाता, मैसूर जैसे कई प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों तथा विदेशों में लंदन के ऑक्सफोर्ड जैसे विश्वविद्यालयों में दर्शनशास्त्र पढ़ाया है1962 से शिक्षक दिवस के रुप में 5 सितंबर को मनाने की शुरुआत हुई। अपने महान कार्यों से देश की लंबे समय तक सेवा करने के बाद 17 अप्रैल 1975 को उनका निधन हो गया   

onlinedigitalguide


हमारे जीवन में शिक्षक का महत्व
गुरु' का हर किसी के जीवन में बहुत महत्व होता है। समाज में भी उनका अपना एक विशिष्ट स्थान होता है।हर विद्यार्थी के जीवन में शिक्षक का एक विशेष स्थान होता है, राष्ट्र के भविष्य को सवारने में शिक्षको की महत्त्व भूमिका होती है, उनकी सहायता से एक आदर्श नागरिक का जन्म होता हैशिक्षक ईश्वर का दिया हुआ वह उपहार है जो हमेशा बिना किसी स्वार्थ के भेदभाव रहित बच्चों को अच्छे बुरे का ज्ञान कराता है। माता-पिता के बाद शिक्षक ही होता है जो बच्चों को एक सही रूप में ढ़ालने की नींव रखता है। शिक्षक छात्रों को जिम्मेदार नागरिकों में बदलने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते हैं। शिक्षक हमारे प्रत्येक जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यदि आप को ये जानकारी अच्छी लगी तो अधिक से अधिक लोगों तक share करे  और मेरे
Facebook Page : https://www.facebook.com/onlinedigitalguide को Like और Share करें